Rajasthan Royals

IPL 2025: इन 4 खिलाड़ियों ने किया राजस्थान रॉयल्स का बंटाधार! टीम से हो सकती है छुट्टी

Rajasthan Royals: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म हो चुका है। 14 मैचों में राजस्थान के रजवाड़े सिर्फ 4 ही जीत दर्ज कर सके।

Rajasthan Royals IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद शर्मनाक रहा। राजस्थान इस सीजन खेले 14 मैचों में से सिर्फ 4 में ही जीत का स्वाद चख सकी, जबकि 10 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वहीं, राजस्थान के गेंदबाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

जोफ्रा आर्चर इस सीजन लय से भटके हुए नजर आए। 12.50 करोड़ में बिकने वाले आर्चर 12 मैचों में सिर्फ 11 विकेट ही निकाल सके। वहीं, नीतीश राणा ने भी अपनी बैटिंग से राजस्थान के फैन्स को खासा निराश किया। 11 मैचों में नीतीश ने महज 21 की औसत से 217 रन बनाए। शुभम दुबे को भी राजस्थान ने अपनी काबिलियत दिखाने के कई मौके दिए। हालांकि, शुभम आखिरी ओवरों में टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 106 रन बनाए। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी भी इस सीजन बुरी तरह से फ्लॉप रहे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ