हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: क्या UP के होंगे चार हिस्से? मायावती के बाद इस सांसद ने लोकसभा में उठाई मांग

इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती भी यूपी के अलग-अलग हिस्से करने की मांग कर चुकी है।

विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर | फाइल फोटो

Chandrashekhar Azad: मानूसन सत्र के दौरान बुधवार को यूपी के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। संसद में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से 80 सांसद जीत कर आए हैं। यूपी में 25 करोड़ से ज्यादा की आबादी है, लेकिन सरकार ने इस बजट में यूपी को कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार 5 किलो राशन देती है, जो जीवनयापन के लिए बहुत कम है। सांसद ने आगे कहा कि यूपी को चार भागों में बांट देना चाहिए। उन्होंने इसके फायदे गिनाते हुए कहा कि राज्य जितना छोटा होगा, विकास भी उतना ज्यादा होगा। बता दें इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती भी यूपी के अलग-अलग हिस्से करने की मांग कर चुकी है।

सांसद ने कहा कि यूपी सरकार राज्य में काम नहीं कर रही है। यूपी में विकास कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी है। उनका कहना था कि हमें यूपी की बीजेपी सरकार की चिंता नहीं है, बल्कि यूपी की जनता की चिंता है, इसलिए सरकार से मांग है कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट दिया जाए। उन्होंने संसद में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा महिला पहलवान विनेश फोगाट पर सरकार के आए खर्च का ब्यौरा देने पर भी नाराजगी जताई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola