BJP

राजस्थान में BJP का बड़ा दांव, लोकसभा चुनाव से पहले हटाए 'रोड़े'

BJP in Rajasthan Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने राजस्थान में बड़ा दांव चल दिया है। चार निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। आइए जानते हैं कि वे कौन-कौनसे विधायक हैं…

BJP in Rajasthan Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बीजेपी लगातार मजबूत होती जा रही है। शनिवार को 4 निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। जिन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी जॉइन की है, उनमें चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज और बयाना से विधायक ऋतु बनावत ने अपना समर्थन दे दिया है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले घर वापसी

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कुछ बीजेपी नेताओं ने बगावत कर दी थी। इसके बाद वे निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते। हालांकि अब लोकसभा चुनाव से पहले उनकी घर वापसी हो गई है।

विज्ञापन

दरअसल, बीजेपी के लिए ये विधायक आगामी लोकसभा चुनाव में खतरा बन सकते थे। ऋतु बनावत ने निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। ऐसे में बीजेपी की लगातार टेंशन बढ़ती जा रही थी। हालांकि अब रणनीतिक रूप से बीजेपी की जीत हो गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ