Video: विनेश फोगाट ने क्यों कही विधायक पद छोड़ने की बात?

खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन का फैसला वापस ले लिया है। इस पर हरियाणा के जुलाना से विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Vinesh Phogat

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 26 महीने बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ का निलंबन वापस लेने की बात कही है। इसके बाद अब टूर्नामेंट्स के आयोजन का भी रास्ता साफ हो चुका है। इस मामले में अब पूर्व रेसलर और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट का बयान सामने आया है। खेल मंत्रालय के फैसले पर फोगाट ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महासंघ के मुद्दों को मजबूती से उठाए जाने की जरूरत है। वे सदन में भी तभी रहना पसंद करेंगी, जब खिलाड़ियों को बात को पूरी करवाने में सक्षम होंगी।

फोगाट ने कहा कि देश में इस समय खेलों की हालत ठीक नहीं है। महासंघों को गुंडों और अपराधियों के हवाले किया जा रहा है। वे डब्ल्यूएफआई के साथ अपनी लड़ाई से पीछे कदम नहीं हटाएंगी। चाहे वे किसी भी फील्ड में रहें, मजबूती के साथ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान विनेश ने बृजभूषण शरण सिंह को लेकर भी टिप्पणी की। विस्तार से जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ