Former PM Manmohan Singh Funeral: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली में निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटी ने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) मौजूद रहीं। सिख परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार की रस्में निभाई गईं।अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, सांसद राहुल गांधी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देशभर से आए दिग्गज नेता भी शामिल हुए।
किंग ऑफ भूटान जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल भी उनके अंतिम संस्कार में आए। अंतिम संस्कार के दौरान मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पहनाई गई। वहीं सांसद राहुल गांधी बेटे की तरह मनमोहन सिंह की अर्थी को कंधा देते नजर आए। मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को सेना की गाड़ी पर कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट लाया गया। यहां तीनों सेनाओं ने 21 गन फायर के साथ उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। वीडियो में देखें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार…
संबंधित खबरें
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
5 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
8 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
12 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
12 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 day agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines