Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Dr Manmohan Singh Death: डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। वे 92 वर्ष के थे। मनमोहन सिंह महान शख्सियत थे, उनका व्यवहार ऐसा था कि विरोधी भी गले लग जाते थे। एक बार भरे सदन में पीएम मोदी ने उनकी जमकर प्रशंसा की थी। ये बात इसी साल फरवरी की है, जब मनमोहन सिंह का राज्यसभा में कार्यकाल समाप्त हो रहा था। उनके विदाई भाषण में देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने के लिए सांसदों ने उनके योगदान को याद किया था।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि उनके डॉ. मनमोहन के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन मनमोहन सिंह ने हमेशा देश के मार्गदर्शक के तौर पर काम किया है। ईमानदारी और सच्चाई उनका मूल गुण रहा है। भारत का मार्गदर्शन करने वाले मनमोहन सिंह हमेशा हर लोकतंत्र में चर्चित रहेंगे। पीएम मोदी ने कैसे डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को सराहा था? जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.