Sana Mir Breaks Silence on Controversial Comments

Asia Cup के बाद अब World Cup में भी छिड़ा विवाद, पूर्व PAK कप्तान सना मीर ने 'आजाद कश्मीर' कमेंट पर दी सफाई

Sana Mir Clarifies Her Comments: महिला विश्व कप के बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सना मीर चर्चा का विषय बनी हैं. उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान के मैच के दौरान एक विवादित कमेंट कर दिया था. उन्होंने आजाद कश्मीर का जिक्र किया था और इसी वजह से उनकी कड़ी आलोचना हो रही थी. अब उन्होंने इसी चीज पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपनी ओर से सफाई देने की कोशिश की है.

Sana Mir Breaks Silence: एशिया कप 2025 विवादों से भरा रहा. नो हैंडशेक से लेकर ट्रॉफी की चोरी तक अलग-अलग तरह के विवाद देखने को मिले. अब महिला विश्व कप में भी विवाद छिड़ चुका है. पाकिस्तानी महिला टीम की पूर्व कप्तान सना मीर टूर्नामेंट में एक बयान के कारण चर्चा का विषय बनी है. उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच महिला वर्ल्ड कप में चल रहे एक मैच के दौरान बल्लेबाजी कर रही नतालिया परवेज का जिक्र किया था. उन्होंने कह दिया था कि वो आजाद कश्मीर से आती हैं. इसी वजह से विवाद खड़ा हो गया और अब सना मीर ने चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

पूर्व पाक कप्तान सना मीर ने तोड़ी चुप्पी

आजाद कश्मीर का जिक्र करने के बाद अगले ही पल सना मीर ने अपनी गलती सुधार ली थी. हालांकि, सोशल मीडिया पर लगातार इस कमेंट को लेकर सना पर सवाल उठाए जा रहे थे. अब मीर ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि वो सिर्फ नतालिया परवेज के होमटाउन की बात कर रही थीं, ताकि वो उनके संघर्ष को सामने ला सके. उन्होंने कहा कि पॉलिटिक्स को बीच में लाने की कोई जरूरत नहीं थी. अब उनके इस बयान की भी कड़ी आलोचना हो रही है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ