Sangeet Som, Sanjeev Baliyan

BJP की अंतर्कलह ने UP की इस सीट पर बढ़ाई टेंशन

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी उम्मीदवार संजीव बालियान के सामने बसपा से दारा सिंह प्रजापति और सपा के हरेंद्र मलिक चुनावी मैदान में हैं। संजीव बालियान से सरधना विधानसभा से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता संगीत सोम नाराज हैं।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट पर भी मतदान होना है। इस सीट पर बीजेपी की अंतर्कलह ने पार्टी प्रत्याशी संजीव बालियान की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। दरअसल, इस सीट के अंतर्गत आने वाली सरधना विधानसभा से पूर्व विधायक संगीत सोम उनसे नाराज हैं।

विज्ञापन

सपा के हरेंद्र मलिक चुनावी मैदान में

राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा है कि 2022 के चुनाव में बालियान ने संगीत सोम का विरोध किया था। यही वजह रही कि उन्हें जाट वोट नहीं मिले और वे हार गए। बताया जा रहा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस कलह को खत्म करने के लिए दोनों के बीच बैठक की है। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पश्चिम उत्तर प्रदेश की प्रमुख सीटों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में जाट आबादी है। बीजेपी उम्मीदवार संजीव बालियान के सामने बसपा से दारा सिंह प्रजापति और सपा के हरेंद्र मलिक चुनावी मैदान में हैं। मलिक भी जाट समाज से हैं और वे बालियान के वोट काट रहे हैं। उधर, इलाके के ठाकुर भी संजीव बालियान से नाराज हैं, बीते दिनों ठाकुर समाज ने इसे लेकर एक बैठक भी की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ