हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: झारखंड के चुनावी रण में 3 पूर्व CM का ‘परिवार’, कैसे इस मुद्दे पर उलझी बीजेपी?

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड चुनाव में भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद के मुद्दे पर उलझती नजर आ रही है। इसे लेकर विपक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधा है। इस बार चुनावी रण में बीजेपी की ओर से तीन पूर्व सीएम के परिवार के सदस्यों को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
जेपी नड्डा। (File Photo)

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज है। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली बीजेपी खुद झारखंड में इस मुद्दे पर फंसती नजर आ रही है। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

बीजेपी ने घाटशिला सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाया, जबकि चंपई सोरेन खुद सरायकेला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व सीएम रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्व को टिकट मिला। वहीं, बीजेपी ने पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola