Untitled design (29)

VIDEO: 5 अनकैप्ड खिलाड़ी जो मेगा ऑक्शन में टीमों के बीच कराएंगे जंग! जमकर हो सकती पैसों की बरसात

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भारत के कुछ यंग खिलाड़ी मोटी कमाई कर सकते हैं। इन खिलाड़ियों को भले ही रिटेन ना किया गया हो, पर यह हर टीम की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का बाजार सजने लगा है। सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट भी सामने आ चुकी है। कई बड़े नाम इस बार ऑक्शन में नजर आने वाले हैं। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल के नामों पर बड़ी बोली लग सकती है। हालांकि, कुछ ऐसे यंग प्लेयर्स भी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल मैच तो नहीं खेला, पर वह मेगा ऑक्शन में हर टीम की लिस्ट में जरूर हो सकते हैं। 

केकेआर की ओर से खेल चुके वैभव अरोड़ा के लिए मेगा ऑक्शन में तगड़ी बोली लग सकती है। अरोड़ा के पास अच्छी पेस है और अगर सही मार्गदर्शन मिले, तो वह किसी भी बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर सकते हैं। गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए अपनी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से चर्चा में आए अभिनव मनोहर पर भी कई टीमें दांव खेल सकती हैं।

क्या ढलान पर है विराट कोहली का टेस्ट करियर?

मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 20 मैचों में 350 रन बनाने वाले नेहर वढ़ेरा भी ऑक्शन में मोटी कमाई कर सकते हैं। बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए घरेलू क्रिकेट में मशहूर समीर रिजवी के नाम पर भी बड़ी बोली लग सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ