DC vs SRH: दिल्ली की जीत में चमके ये 5 धुरंधर, सनराइजर्स हैदराबाद का वाइजैग में सरेंडर

DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया। मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट अपने नाम किए।

DC vs SRH

DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 का आगाज दो धमाकेदार जीत के साथ किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के बाद अक्षर पटेल की अगुवाई में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से पटखनी दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम 163 रनों पर ढेर हुई। इस लक्ष्य को दिल्ली ने सिर्फ 16 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।


दिल्ली की इस जीत के सबसे बड़े नायक मिचेल स्टार्क रहे। स्टार्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बैटिंग ऑर्डर पर लगाम लगाई और टी-20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट अपने नाम किए। स्टार्क ने ईशान किशन, ट्रेविस हेड और नीतीश रेड्डी जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, कुलदीप यादव की फिरकी का जादू भी सिर चढ़कर बोला और उन्होंने सिर्फ 22 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाए। बल्लेबाजी में फाफ डु प्लेसिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर 50 रन की आतिशी पारी खेली। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ