Mohammed Shami

रोहित-कोहली के संन्यास के बाद इंग्लैंड दौरे से इन 5 प्लेयर्स का भी कट सकता है पत्ता, शमी पर भी गिरेजी गाज?

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए इन पांच खिलाड़ियों का टीम इंडिया की टेस्ट टीम से पत्ता कट सकता है।

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द ही होना है। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम इंग्लिश सरजमीं पर नए कप्तान की अगुवाई में खेलती हुई नजर आएगी। विराट कोहली के संन्यास के साथ ही मिडिल ऑर्डर भी काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। कोहली-रोहित के संन्यास लेने के बाद पांच और खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन पर सिलेक्टर्स गाज गिरा सकते हैं।

विज्ञापन

इस लिस्ट में मोहम्मद शमी का नाम शुमार है। जून 2023 के बाद से शमी ने कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। हर्षित राणा भी इंग्लैंड की फ्लाइट में बैठेंगे या नहीं यह कहना काफी मुश्किल है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हर्षित का प्रदर्शन कोई बहुत वाहवाही लूटने वाला नहीं रहा था। अर्शदीप या फिर यश दयाल को हर्षित के ऊपर तरजीह मिल सकती है। सरफराज खान को इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम में जगह मिलने के आसार कम ही नजर आते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ