PAK vs SA 1st ODI

PAK vs SA: हारा मैच कैसे जीता पाकिस्तान? इन 5 खिलाड़ियों के धांसू प्रदर्शन के आगे साउथ अफ्रीका ने टेके घुटने

PAK vs SA 1st ODI: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे मुकाबले में 2 विकेट से हराया. टीम की ओर से सलमान आगा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों पर 62 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, मोहम्मद रिजवान ने भी 55 रन जड़े. गेंदबाजी में नसीम शाह का जादू सिर चढ़कर बोला.

PAK vs SA 1st ODI: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे मुकाबले में 2 विकेट से शिकस्त दी. प्रोटियाज टीम से मिले 264 रनों के लक्ष्य को मेजबान टीम ने 2 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया. एक समय पर मैच काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका था. 22 रनों के अंदर 4 विकेट खोकर पाकिस्तान के हाथ से जीत फिसल रही थी, लेकिन आखिर में टीम बाजी मारने में सफल रही. पाकिस्तान के 5 प्लेयर्स के धांसू प्रदर्शन के आगे साउथ अफ्रीका ने घुटने टेक दिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के टी-20 कप्तान सलमान आगा का पहले वनडे में बल्ले से प्रदर्शन कमाल का रहा. उन्होंने 71 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की दमदार पारी खेली. सलमान को दूसरे छोर से मोहम्मद रिजवान का अच्छा साथ मिला. रिजवान ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 55 रन जड़े और इन दोनों ने 91 रनों की अहम साझेदारी निभाई. वहीं, फखर जमां ने 45 रनों की दमदार पारी खेली. कमबैक मैच में नसीम शाह ने गेंद से धांसू प्रदर्शन किया और उन्होंने 3 अहम विकेट निकाले. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ