IND vs AUS 3rd Test: गाबा टेस्ट में फॉलोऑन टालने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में ऐसा जश्न मना जैसे मैच में जीत मिल गई हो। कोहली अपनी सीट से खड़े होकर झूमने लगे, तो हेड कोच गौतम गंभीर भी फुल जोश में नजर आए। मगर सबसे बड़ा सवाल यह है कि बल्लेबाजों के इस तरह के शर्मनाक प्रदर्शन के बूते टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को कैसे जीत पाएगी? पर्थ टेस्ट की दूसरी इनिंग को छोड़ दें, तो यशस्वी जायसवाल का हाल बेहाल है। दहाई का आंकड़ा पार करना यशस्वी को मानो पहाड़ सा दिख रहा है।
यशस्वी जैसा हाल विराट कोहली का भी है। पर्थ टेस्ट की दूसरी इनिंग को छोड़कर बाकी चार पारियों में कोहली ने सिर्फ 26 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर माने जाने वाले ऋषभ पंत का बल्ला भी इस बार पूरी तरह से खामोश रहा है। पंत अब तक खेली 5 पारियों में महज 96 रन ही बना सके हैं। गेंद से मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। सिराज गाबा टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ दो विकेट निकाले सके और उन्होंने दिल खोलकर रन लुटाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ड्रॉ रहने पर किसके सिर सजेगी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज? कंगारुओं को लगेगा झटका!
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
45 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
17 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
19 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines