हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

CT 2025: कौन सी 4 टीमें रखेंगी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कदम? पांच दिग्गजों ने कर डाली है बड़ी भविष्यवाणी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पांच पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। आकाश चोपड़ा ने उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर सकती हैं।

विज्ञापन
Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025 Prediction: चैंपियंस ट्रॉफी का घमासान 19 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का हर मुकाबला नॉकआउट जैसा होगा। एक हार हर बड़ी टीम का चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकती है। क्रिकेट के दिग्गजों ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भविष्यवाणी करना भी शुरू कर दिया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो सेमीफाइनल तक का सफर तय कर सकती हैं। आकाश ने भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान पर दांव खेला है।

वहीं, केविन पीटरसन के अनुसार, टीम इंडिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया वो चार टीमें होंगी, जो चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम चार का टिकट कटाने में कामयाब रहेंगी। मुरली विजय का मानना है कि भारत, पाकिस्तान,ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, दीप दास गुप्ता के मुताबिक, टीम इंडिया, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड वो चार टीमें होंगी, जो चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कदम रख सकती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें