Asia Cup 2025 पर सामने आए 5 बड़े अपडेट, इस तारीख से होगा टूर्नामेंट का आगाज!
Author: News24 हिंदी
2025-06-29 19:53:08
This browser does not support iframes.
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 10 सितंबर से हो सकती है। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का फॉर्मेट इस बार टी-20 होगा। हालांकि, टूर्नामेंट के वेन्यू को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। एशिया कप की मेजबानी करने की रेस में यूएई का नाम सबसे आगे चल रहा है। मगर टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में भी कराने पर विचार किया जा रहा है।
क्रिकबज की खबर के अनुसार, भारत और पाकिस्तान की टीम भी एशिया कप 2025 में हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान भी एसीसी जल्द ही कर सकता है। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलती हुई नजर आएगी। टी-20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली इस बार एशिया कप में रंग जमाते हुए दिखाई नहीं देंगे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines