AFG vs AUS: इंग्लैंड को हराकर अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी को बेहद रोमांचक बना डाला है। हालांकि, टीम को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया का मुश्किल चैलेंज भी पास करना होगा। दोनों टीमों के बीच अहम भिड़ंत 28 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होनी है। अफगानिस्तान से पार पाना कंगारू टीम के लिए भी इतना आसान नहीं होगा। अफगानिस्तान के खेमे में पांच ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अगर चल गए तो इंग्लैंड की तरह ऑस्ट्रेलिया का भी हाल बेहाल कर सकते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ 177 रन की धांसू पारी खेलने वाले इब्राहिम जादरान ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा खतरा होंगे। अफगानिस्तान जादरान से एक और बड़ी पारी की उम्मीद करेगा। रहमानुल्लाह गुरबाज पर भी हर किसी की निगाहें रहेंगी। गुरबाज का अगर बल्ला बोला, तो वह कंगारू टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा सकते हैं। अजमतुल्ला उमरजई ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया था और उनसे एक बार फिर बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद होगी। राशिद खान और मोहम्मद नबी भी ऑस्ट्रेलिया का बंटाधार कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
41 mins agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
6 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
9 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
9 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
21 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
23 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines