हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs ENG: भारतीय बल्लेबाजों ने रचा लीड्स में इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ यह कारनामा

---विज्ञापन---

IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जो आजतक नहीं हुआ वो भारतीय बल्लेबाजों ने लीड्स में कर डाला। पहली इनिंग में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली। वहीं, दूसरी इनिंग में केएल राहुल और एक बार फिर पंत के बल्ले से सेंचुरी निकली। टेस्ट क्रिकेट में यह पहला मौका है जब एक ही मैच में भारतीय टीम की ओर से पांच शतक लगाए गए हैं।

यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 101 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। वहीं, शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 147 रन ठोके थे। वहीं, ऋषभ पंत ने 134 रन जड़े थे। दूसरी इनिंग में केएल राहुल ने 137 रन ठोके, तो पंत एक ही मैच में दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

---विज्ञापन---

 

 

Sponsored Links by Taboola