हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, एक दिन में बने 6 शानदार शतक

ODI Cricket: वनडे क्रिकेट लंबे समय से खेला जा रहा है. लेकिन उसके बाद भी किसी एक दिन में 5 शतक से ज्यादा नहीं बने थे. लेकिन 27 सितंबर को ये रिकॉर्ड टूट गया. इस दिन कुल 3 वनडे मुकाबले खेले गए. जिसमें 6 शतक कुल बने हैं. इसी के साथ अब वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है.

विज्ञापन
शुभमन गिल और विराट कोहली ने पहले वनडे मैच में जड़ा शतक (Pic Credit- PTI)

ODI Cricket: सितंबर 27 को वनडे क्रिकेट में कुल 3 बड़े मुकाबले खेले गए हैं. इस दिन टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबला खेला गया. जिसमें कुल 3 शतक बने. इसके अलावा श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच भी एक वनडे मैच खेला गया. इस मुकाबले में भी 1 शतक बना था. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच भी वनडे मुकाबला हुआ. इन तीनों ही मुकाबले में कुल मिलाकर 6 शतक बने. इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी बन गया है. वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है. 

वनडे क्रिकेट में बना बड़ा रिकॉर्ड 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 3 शतक आए. पहले वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रन बनाए. जिसके बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने 110 रन तो वहीं दिग्गज विराट कोहली ने नाबाद 139 रनों की पारी खेली. इस दौरान जस्टिन ग्रीव्स का शतक ही हार में आया है. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में टॉम बैंटन ने भी शतक जड़ते हुए 126 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही इंग्लैंड को शानदार जीत मिली. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान टेम्बा बावुमा ने 103 रनों की पारी खेली. वहीं डेविड मिलर ने भी अंत में आकर 142 रन बनाए. जिसके कारण ही अफ्रीका को जीत मिली है. 

ये भी पढ़ें: मैच रद्द होने के बाद क्यों सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई टीम इंडिया? समझिए एशियन गेम्स के नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola