महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित राज ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. 20 से 25 अज्ञात पदाधिकारियों, छात्रों एवं मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है. पुणे के चतु:श्रृंगी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. अमित और अन्य लोगों पर पुणे के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में जबरन घुसकर हंगामा, नारेबाजी करने और लोगों को धमकाने के आरोप हैं. प्रिंसिपल के ऑफिस में लगी प्रधानमंत्री मोदी की फोटो को हटाने के आरोप हैं. घटना 31 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 से 1:15 बजे के बीच की है.
कॉलेज कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज
कॉलेज कर्मचारी डॉ. राजेंद्र काशीराम पाटील (52) की शिकायत पर अमित और अन्य पर केस दर्ज किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त रजनिकांत चिलुमुला, सहायक पुलिस आयुक्त ब्रह्मदेव गावडे, पुलिस निरीक्षक उत्तम भजनावळे, पुलिस निरीक्षक (अपराध) शीतल जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक अनिकेत पोटे और सहायक पुलिस निरीक्षक छाया बोरकर मौके पर पहुंचे हैं. अधिकारियों के आदेश पर ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 329(3), 189(1), 46, 221, 351(2) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 120 के तहत मामला दर्ज किया है.
News24 की स्पेशल रिपोर्ट देखें और जानें की पूरा मामला क्या है?
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
19 mins agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 hrs agoबचपन में बिछड़ा पिंटू, अब्दुल जब्बार बनकर लौटा घर, कैसे हुई पहचान?
20 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
20 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
1 day agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
2 days agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
2 days agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
2 days agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
3 days agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines