FIFA World Cup 2030: फीफा वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो चुका है. फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की. यह टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पहली बार विश्व कप में 48 टीमों ने हिस्सा लिया. नए फॉर्मेट की बदौलत केप वर्दे और कुराकाओ जैसी उभरती टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा, जबकि डीआर कांगो ने अपने दूसरे ही विश्व कप में बेहतरीन खेल दिखाकर सभी को प्रभावित किया. अब सबकी नजरें 2030 फीफा वर्ल्ड कप पर टिकी हैं, जो पहले विश्व कप के 100 साल पूरे होने पर आयोजित किया जाएगा.
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने संकेत दिए हैं कि 2030 संस्करण में भी टूर्नामेंट का विस्तार किया जा सकता है और इसमें भाग लेने वाली टीमों की संख्या 48 से बढ़ाकर 64 करने के प्रस्ताव पर विचार हो रहा है. हालांकि, इस संबंध में अंतिम फैसला फीफा की आधिकारिक बैठक के बाद ही लिया जाएगा. फुटबॉल विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि यदि 2030 विश्व कप में 64 टीमों को जगह मिलती है, तो भारत के लिए पहली बार विश्व कप में क्वालिफाई करने की संभावनाएं पहले की तुलना में काफी बढ़ सकती हैं. भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया का भी मानना है कि टूर्नामेंट के संभावित विस्तार और देश में फुटबॉल के बुनियादी ढांचे में लगातार हो रहे सुधार भारत के विश्व कप का सपना साकार करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- BCCI का बड़ा ऐलान, जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर मैच से बाहर होगा गेंदबाज, आखिरी ओवर का नियम भी बदला
संबंधित खबरें
टीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
21 hrs agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
1 day agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
1 day agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
1 day agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
2 days agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
2 days agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
2 days agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
3 days agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines