हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

FIFA World Cup: लियोनेल मेसी ने हैट्रिक जड़ते ही रचा इतिहास, खतरे में डाला जर्मनी के दिग्गज का महारिकॉर्ड

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच मैच में मेसी ने तीन गोल करके हैट्रिक लगाई. मेसी ने इतिहास रचते हुए दिग्गज के रिकॉर्ड को खतरे में डाल दिया है.

विज्ञापन
मेसी ने रचा इतिहास (Image: Twitter Video Screenshot)

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच मैच हुआ. लियोनेल मेसी को खेलते हुए देखने के लिए फैंस सबसे ज्यादा उत्साहित थे. यह मुकाबला एकतरफा साबित हुआ और अर्जेंटीना ने दबदबा बनाया. मेसी ने इस मैच में तीन गोल जड़ते हुए हैट्रिक लगाई. मेसी ने 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना की जीत पक्की कर दी. बता दें कि यह मेसी के अंतर्राष्ट्रीय करियर का 200वां मैच था और उन्होंने हैट्रिक लगाते हुए इसे खास बना दिया.

मेसी ने महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली

38 साल के लियोनेल मेसी ने तीन गोल दागते ही फीफा वर्ल्ड कप में अपने 16 गोल पूरे किए. इसी के साथ उन्होंने जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर मिरोस्लाव क्लोज की बराबरी की, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में 16 गोल किए थे. एक और गोल करते ही वो क्लोज से आगे निकल जाएंगे. दिग्गज का रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आ रहा है. बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोनाल्डो नाजारियो (15 गोल) और किलियन एम्बापे (14 गोल) का नाम भी शामिल है.

ये भी पढ़ें:- कौन हैं एर्लिंग हालैंड? जिनके पिता भी रहे फुटबॉलर, अब FIFA World Cup डेब्यू मैच में दागे 2 शानदार गोल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola