हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

FIFA World Cup 2026: फ्रांस के साथ सेमीफाइनल में हुई चीटिंग? रेफरी के इस एक फैसले ने स्पेन का कराया फायदा

FIFA World Cup 2026: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस को हराया. उन्होंने इस बड़े मुकाबले में 2-0 से जीत अपने नाम की. अब फैंस सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि मैच में फ्रांस के साथ चीटिंग हुई.

विज्ञापन
फ्रांस के साथ हुई चीटिंग? (Image: Twitter/X)

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस और स्पेन के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया. इस मुकाबले में फ्रांस को जीत के लिए फेवरेट माना जा रहा था लेकिन स्पेन ने 2-0 की बढ़त से मैच अपने नाम किया. 2010 के बाद पहली बार स्पेन फाइनल में पहुंचने में सफल हुई. बता दें कि स्पेन की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. फैंस द्वारा दावा किया जा रहा है कि फ्रांस के साथ चीटिंग हुई और रेफरी की एक गलती ने मैच का रुख पूरी तरह से पलट दिया.

फ्रांस के साथ सेमीफाइनल में हुई चीटिंग?

फ्रांस और स्पेन के बीच मैच के 22वें मिनट से बवाल शुरू हुआ. स्पेन के डिफेंडर की लात लेमिन यमाल को लगी. रेफरी ने जैसे ही यह देखा, उन्होंने तुरंत पेनल्टी दे दी. इसका फायदा उठाकर स्पेन के मिकेल ओयारजाबल ने पेनल्टी पर गोल करके 1-0 की बढ़त बना ली. इसके बाद फ्रांस का मोमेंटम पूरी तरह बदल गया और स्पेन ने दूसरे हाफ में भी एक गोल किया. हालांकि, फैंस दावा कर रहे हैं कि फ्रांस के खिलाड़ी ने यमाल को जानबूझकर लात नहीं मारी थी और रेफरी का पेनल्टी देना गलत था. हालांकि, रेफरी का फैसला आखिरी है और अब इसमें बदलाव संभव नहीं है.

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup से बाहर होने पर भड़का फ्रांस, फैंस का जमकर फूटा गुस्सा, सड़कों पर मचाया कोहराम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola