हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: फरवरी 2025 में शनि और मंगल मकर राशि पर रहेंगे खास मेहरबान, करें ये उपाय; बढ़ जाएगी इनकम!

February Makar Rashifal: पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, फरवरी 2025 के महीने में शनि और मंगल मकर राशि के जातकों पर खास मेहरबान रहेंगे और कुछ खास उपाय करने से ये दोनों ग्रह और भी लाभकारी होकर धन का वरदान देंगे। आइए जानते हैं, क्या हैं ये खास उपाय?

विज्ञापन

February Makar Rashifal: पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, फरवरी के महीने में मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति संभलने वाली है, क्योंकि इस राशि के जातकों पर शनि और मंगल का खास प्रभाव रहेगा। ये दोनों ग्रह मकर राशि वालों के खूब सफलता और धन देने का योग दर्शा रहे हैं। इस महीने में इस राशि के जातकों को कई स्रोतों से धन आने के योग बन रह रहे हैं, क्योंकि इनके लिए धन की आमद के नए स्रोत विकसित होंगे।

ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म के फल का दाता माना गया है। मकर राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव ही हैं, इसलिए शनि ग्रह का इस राशि पर विशेष प्रभाव रहता है। शनि की कृपा से मकर राशि वालों को उनके परिश्रम का फल मिलता है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वहीं मंगल ग्रह जो ऊर्जा, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, भूमि, वाहन आदि के कारक ग्रह हैं, वे मकर राशि में उच्च के होते हैं। इसलिए इस राशि पर उनकी खास कृपा बरसती है।

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, शनि और मंगल दोनों ही शक्तिशाली ग्रह हैं और दोनों का मकर राशि पर एक साथ प्रभाव होने से इस राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से बहुत ही अनुकूल रहने की संभावना है। लेकिन मकर राशि के जातकों को कुछ खास उपाय करने और भी लाभ होगा, उनकी इनकम और बढ़ जाएगी। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं ये खास उपाय। यदि आप मकर राशि के जातक हैं और धन के मामले में परेशान हैं, तो जरूर देखें यह वीडियो।

विज्ञापन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola