Farmers Protest,

Video: किसानों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, लगाई गुहार

Farmers Protest: फिलहाल किसानों ने अपना दिल्ली कूच 29 फरवरी तक टाल दिया है। इस बीच किसान खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च, सेमिनार और पुतला दहन करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर किए बलप्रयोग का विरोध किया गया है। अदालत से इस मामले में हस्तक्षेप कर किसानों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

Farmers Protest: किसान आंदोलन अब सड़कों से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट में इस मामले में जनहित याचिका दायर की गई है। पेश याचिका में किसानों ने केंद्र सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए कोर्ट को हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। इसके अलावा याचिका में हाल ही में पुलिस द्वारा खनौरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर किसानों पर किए गए बलप्रयोग पर विरोध जताया गया है। याचिका में केंद्र सरकार द्वारा किसानों की सभी मांगें मानने का आग्रह किया है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई में अब तक शहीद हुए सभी किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि किसान शांतिपूर्वक रूप से दिल्ली कूच करना चाहते हैं लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोकते हुए उन पर आंसू गैस के गोले दागे, किसानों पर रबर गन चलाई। जानकारी के अनुसार यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता और सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रबंध निदेशक एग्नोस्टोस थियोस ने दायर की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ