Farmers protest

Video: 29 फरवरी तक टला दिल्ली कूच, किसानों ने जारी किया अगले 6 दिन का शेड्यूल

Farmers protest: किसान संगठनों के अनुसार 24 फरवरी को बॉर्डरों पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद 29 फरवरी तक खनौरी बॉर्डर, शंभू बॉर्डर और जहां-जहां किसान प्रदर्शन कर रहे हैं वहां बैठकें और सरकारों के खिलाफ पुतला दहन होगा। बताया जा रहा है कि इस बीच 29 फरवरी तक किसान दिल्ली कूच नहीं करेंगे। 29 फरवरी को किसान संगठन आगे की रणनीति साझा करेंगे।

Farmers protest: संयुक्त किसान मोर्चा (गैरराजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने शुक्रवार को खनौरी बॉर्डर पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किसान आंदोलन 2.0 का 24 फरवरी से 29 फरवरी तक का अपना शेड्यूल जारी किया। किसान नेता ने कहा कि वह युवा किसान शुभकरण सिंह समेत अन्य किसानों की मौत से काफी दुखी हैं। इसलिए 29 फरवरी तक वह खनौरी बॉर्डर पर ही अलग-अलग वैचारिक आंदोलन जारी रखेंगे। 29 फरवरी को आगे की रणनीति साझा की जाएगी। किसान नेता ने कहा कि 24 फरवरी को खनौरी और शंभू बॉर्डर पर दोनों तरफ कैंडल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) की बैठक है इससे पहले 25 फरवरी को शंभू और खनौरी बॉर्डर दोनों जगह युवाओं को WTO के बारे में बताने के लिए सेमिनार होंगे। इसके बाद सरकारों, कॉरपोरेट आदि के 20 फीट का पुतला दहन किया जाएगा। आगे 29 फरवरी तक धरना स्थल पर वैचारिक प्रदर्शन जारी रहेगा। दुनियाभर के लोगों को सरकारों की सच्चाई बताई जाएगी। जिसके बाद आगे की रणनीति शेयर करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ