Video: खनौरी बॉर्डर पर झड़प के बाद किसान नेताओं की दो टूक, आगे बढ़ने पर फैसला कल

Farmers protest: खनौरी बॉर्डर पर किसान की मौत के बाद यहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। गुस्साए किसान दिल्ली की तरफ कूच करना चाहते हैं। लेकिन किसान नेता सरवन सिंह पंढेर अभी आगे बढ़ने के हक में नहीं है। किसान नेताओं के अनुसार 22 फरवरी को आगे बढ़ने को लेकर बैठक होगी, जिसमें इसे लेकर निर्णय लिया जाएगा।

farmers protest

Farmers protest: खनौरी बॉर्डर पर पुलिस व किसानों के बीच झड़प के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान वापस नहीं जाएगा। उनका कहना था कि किसान की आदत हारकर वापस जाने की नहीं है। किसानों की वापसी का एक ही रास्ता है बातचीत। उन्होंने कहा कि बातचीत से ही समाधान निकलेगा और समाधान ही किसानों की वापसी का एकमात्र उपाए है। खनौरी बॉर्डर पर एक किसान की मौत और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। यहां किसान दिल्ली की तरफ कूच करना चाहते हैं। लेकिन किसान नेता सरवन सिंह पंढेर अभी आगे बढ़ने के हक में नहीं है। मीडिया में दिए बयानों में उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने पर कल निर्णय लिया जाएगा।

आगे की रणनीति होगी तैयार

राकेश टिकैत ने आगे कहा कि 22 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक है। इस बैठक में ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों पर गोलियां दागी। किसानों पर आंसू गैस के गोले चलाए गए, जिसे पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारों का किसानों पर किए जा रहे इस अन्याय के खिलाफ ही किसान जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं, किसानों ने आज भी अलग-अलग जगह जिला प्रशासन कार्यालयों में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे। किसानों की मांग है कि MSP बढ़ाई जाए। मसालों की खरीद के लिए आयोग बने। किसान आंदोलन में शहीद हुए लोगों को मुआवजा मिले और परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ