Farmers Protest, Jagjit Singh Dallewal
विज्ञापन

किसानों ने फिर भरी हुंकार, 6 मार्च को दिल्ली कूच और 10 मार्च को रेल रोको का ऐलान

Farmers protest: 13 फरवरी से किसान संगठन पंजाब और हरियाणा बॉर्डरों पर रुके हुए हैं। रविवार को किसान संगठन बठिंडा में शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए थे। यहां किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली कूच से किसान पीछे नहीं हटे हैं। बॉर्डरों पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं जो 6 मार्च को शांतिपूर्वक आगे बढ़ेंगे।

Farmers protest: बठिंडा के बल्लों गांव में रविवार को किसान आंदोलन में मरने वाले शुभकरण सिंह का भोग समागम किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान नेता बठिंडा पहुंचे। यहां शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान किया है। मीडिया में दिए बयान में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि दिल्ली कूच का कार्यक्रम पहले की तरह ही तय है। कोई किसान संगठन उससे पीछे नहीं हटा है और न ही आगे हटेगा।

किसान बॉर्डरों पर डटे हुए

दरअसल, युवा किसान शुभकरण की पुलिस की कार्रवाई में मौत के बाद बीते 13 फरवरी से किसान संगठन पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर रुके हुए हैं। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च, सेमिनार और अन्य कार्यक्रम कर रहे हैं। किसान संगठनों ने बताया कि छह मार्च को पंजाब और हरियाणा को छोड़कर देश के किसान दिल्ली कूच करेंगे। इसके बाद 10 मार्च को देशभर में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ