Farah Khan Mother Last Rites: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी कोरियोग्राफर फराह खान पर दुखों का पहाड़ तब टूटा जब उन्होंने अपनी मां मेनका ईरानी को खो दिया। 26 जुलाई 2024 को मेनका ईरानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले काफी समय से फराह खान की मां (Menka Irani) बीमार चल रहीं थीं। किसे पता था कि वो जल्द ही इस दुनिया अलविदा कह देंगी। 26 जुलाई को ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कई बॉलीवुड हस्तियां फराह खान की मां को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। हालांकि, बात चर्चाओं में तब आ गई जब फराह खान के साथ उनके पति शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) नहीं दिखे।
अंतिम विदाई पर नहीं पहुंचे फराह के पति
फराह खान की मां के अंतिम संस्कार में जहां कई सेलेब्स पहुंचे। E24 में प्रकाशित वीडियो के मुताबिक उनके दुख के समय में पति शिरीष कुंदर साथ नजर नहीं आए। अभिनेता शाहरुख खान से लेकर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी तक मेनका ईरानी के अंतिम संस्कार में पहुंची। यूजर्स के अनुसार अपनी सास के अंतिम संस्कार में शिरीष कुंदर नहीं पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर कई वीडियो हैं, जिनमें बहुत सी हस्तियों को देखा जा सकता है लेकिन किसी वीडियो में फराह के साथ उनके पति नजर नहीं आए हैं।
ये भी पढ़ें- फराह खान की बात सुन रोने लगी थी मां, 19 साल पुराने इंटरव्यू में संघर्ष के दिनों को किया था याद
वीडियो के जरिए किया गया दावा
दरअसल, फराह खान की मां के अंतिम संस्कार में पति के साथ न होने का दावा एक वीडियो के जरिए किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान के साथ फराह मिलती नजर आईं और उस समय वो वापस घर लौट रहीं थीं, लेकिन उस समय उनके साथ उनके पति शिरीष कुंदर नजर नहीं आते। एक काले कुर्ते में उनके दोस्त गाड़ी में आगे बठै नजर आते हैं। इस बुरे समय में फराह का साथ देने के लिए उनके पति की जगह उनके दोस्त नजर आए। ये वीडियो देख कई यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सभी ने शिरीष कुंदर के साथ न होने पर सवाल उठाए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
8 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
21 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines