Exit Poll 2024

Video: इन चुनावों में फेल हुए थे Exit Polls, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

When Exit Poll Failed: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले एग्जिट पोल काफी चर्चा में हैं। हालांकि क्या एग्जिट पोल हमेशा सही साबित होते हैं? तो जवाब है नहीं। आइए जानते हैं इससे पहले एग्जिट पोल्स ने कब-कब धोखा दिया है?

Exit Poll Analysis: कल यानी 8 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। हालांकि हर चुनाव से पहले एग्जिट पोल की हमेशा चर्चा होती है। इस बार के एग्जिट पोल में सत्ताधारी बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। हरियाणा में कांग्रेस तो जम्मू कश्मीर में एनसीपी गठबंधन की जीत होती दिखाई दे रही है। हालांकि सवाल यह है कि एग्जिट पोल आखिर कितने सच साबित होते हैं?

विज्ञापन

एग्जिट पोल का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड देखा जाए तो यह कई बार गलत भी साबित हुए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के आंकड़ों में भी बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा था। मगर आखिर में बीजेपी बहुमत से चूक गई। इससे पहले 2014 के एग्जिट पोल में भी NDA को 283 सीटें और UPA को 105 सीटें मिलने के आसार जताए गए थे। हालांकि वास्तविक नतीजों में NDA को 336 और UPA को महज 60 सीटें ही मिली थीं। देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ