Cricket News - 2025-07-29T001354.898
विज्ञापन

Exclusive: IND vs ENG टेस्ट सीरीज में भारत की गेंदबाजी कमजोर, मोईन अली ने खोले राज

Moeen Ali: भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। मोईन अली को लगता है कि भारतीय टीम की गेंदबाजी इस दौरे पर कमजोर है। मोईन का इंटरव्यू आप नीचे देख सकते हैं।

IND vs ENG:  भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। अब तक खेले गए 4 मैच में इंग्लैंड ने 2 मैच अपने नाम किए हैं। जबकि भारत ने भी एक मुकाबला जीता है। वहीं चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। यानी इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से आगे है। इस सीरीज पर इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने न्यूज 24 से बात की है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में शुभमन गिल और केएल राहुल की जमकर तारीफ की है। राहुल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनकी तकनीक जबरदस्त है। इसके अलावा उनके पास धैर्य भी है, जो उन्हें खास बनाता है। उन्होंने गिल की बल्लेबाजी की भी तारीफ की। गिल ने इस सीरीज में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि अपनी बातचीत में मोईन ने माना कि इस सीरीज में भारत की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर है। मोईन का पूरा इंटरव्यू आप यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ