हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Exclusive: रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स में कौन सही? हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर बोले मोईन अली

Ravindra Jadeja and Ben Stokes handshake controversy: रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स के बीच हुई हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर मोईन अली ने न्यूज 24 पर खास बातचीत की है।

विज्ञापन

Ravindra Jadeja and Ben Stokes handshake controversy: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला गया था। हालांकि इस मैच के बाद रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स की हैंडशेक कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कई दिग्गज खिलाड़ी इसपर अपनी प्रतक्रिया दे रहे हैं। दरअसल चौथे टेस्ट मैच के आखिरी सेशन में जब मैच अंतिम पड़ाव पर था, तब बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा से हैंडशेक कर मैच को ड्रॉ कराने का ऑफर दिया। लेकिन जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर 90 के आस-पास पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में जड्डू ने खेल को जारी रखने का फैसला किया। अब इस मामले में कौन सही और कौन गलत जैसी बहस छिड़ चुकी है। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भी न्यूज 24 पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर जब मैच ड्रॉ होने की संभावना होती है तब खिलाड़ी हाथ मिलाकर मैच को वहीं पर खत्म करना चाहते हैं। लेकिन जड्डू और सुंदर 90 के आस-पास बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने खेल को जारी रखने का फैसला किया और अपना शतक पूरा करना चाहा। जड्डू के नजरिए से ये सही भी है। अगर मैं भी उनकी जगह होता तो जल्द से जल्द अपनी सेंचुरी पूरी करना चाहता। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें