News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Ravindra Jadeja and Ben Stokes handshake controversy: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला गया था। हालांकि इस मैच के बाद रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स की हैंडशेक कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कई दिग्गज खिलाड़ी इसपर अपनी प्रतक्रिया दे रहे हैं। दरअसल चौथे टेस्ट मैच के आखिरी सेशन में जब मैच अंतिम पड़ाव पर था, तब बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा से हैंडशेक कर मैच को ड्रॉ कराने का ऑफर दिया। लेकिन जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर 90 के आस-पास पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में जड्डू ने खेल को जारी रखने का फैसला किया। अब इस मामले में कौन सही और कौन गलत जैसी बहस छिड़ चुकी है। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भी न्यूज 24 पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर जब मैच ड्रॉ होने की संभावना होती है तब खिलाड़ी हाथ मिलाकर मैच को वहीं पर खत्म करना चाहते हैं। लेकिन जड्डू और सुंदर 90 के आस-पास बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने खेल को जारी रखने का फैसला किया और अपना शतक पूरा करना चाहा। जड्डू के नजरिए से ये सही भी है। अगर मैं भी उनकी जगह होता तो जल्द से जल्द अपनी सेंचुरी पूरी करना चाहता। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.