हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

EVM-VVPAT से Voting का पूरा प्रोसेस समझें; 100 प्रतिशत वेरिफिकेशन की क्यों उठ रही मांग?

EVM-VVPAT Voting Process : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर समेत अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की हैं जिनमें लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम और वीवीपैट के डाटा का 100 प्रतिशत मिलान करने की मांग की गई है। बता दें कि देश में आज यानी शुक्रवार से लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Result 2024 EVM Vote Counting

Voting Process Via EVM-VVPAT : देश में आज यानी शुक्रवार को पहले चरण के मतदान की शुरुआत के साथ लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन खत्म हो गया। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में कई ऐसी याचिकाएं पहुंची हैं जिनमें ईवीएम (EVM) डाटा का वोटर-वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) से 100 प्रतिशत वेरिफिकेशन करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इन याचिकाओं पर कल यानी गुरुवार को फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से पेश हुए वकील प्रशांत भूषण ने सुनवाई के दौरान कहा था कि मतदान के पूरे समय के दौरान VVPAT स्क्रीन चलती रहनी चाहिए ताकि मतदाता स्लिप कटते हुए और गिरते हुए देख सकें। बता दें कि वर्तमान व्यवस्था में VVPAT स्क्रीन की लाइट 7 सेकंड तक ऑन रहती है। इस वीडियो में समझिए कि EVM और VVPAT से वोटिंग का प्रोसेस क्या है और इस तरह की मांग क्यों की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola