
VIDEO: वेस्टइंडीज के 2 तूफानी खिलाड़ियों ने ठोकी IPL 2025 की दावेदारी, ऑक्शन में हो सकते हैं मालामाल
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
IPL 2025: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका चौथा मुकाबला 16 नवंबर को खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 1 ओवर पहले ही खत्म कर दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ एविन लुईस और शाई होप ने अर्धशतक जमाकर महफिल लूट ली। लुईस ने 31 गेंदों में 68 रनों की दमदार पारी खेली थी। इसके अलावा होप ने 24 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। इन 2 खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज की जीत में अहम योगदान निभाया और साथ ही आईपीएल 2025 ऑक्शन के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया।
अब माना जा रहा है कि 24 और 25 नवंबर को होने वाले मेगा ऑक्शन में इन 2 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी दिल खोलकर पैसों की बारिश कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Video: दूसरे टी20 मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पीटा, ये 5 खिलाड़ी बने सबसे बड़े ‘विलेन’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: