IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच के बाद इंग्लैंड पर होगी बड़ी कार्रवाई! ICC ने दिया अल्टीमेटम
Author: News24 हिंदी
Jun 24, 2025 09:51 PM IST
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा रहा है। ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में खेली जा रही है। हालांकि पहले मैच के बाद इंग्लैंड पर बड़ी कार्रवाई होगी। दरअसल इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने समय की बर्बादी की है। ऐसे में स्लो ओवर नियम के तहत इंग्लैंड का पीसीटी अंक काटा जाना तय है। एक मैच जीतने के बाद आईसीसी टीम को 12 पीसीटी अंक देती है। हालांकि कोई टीम स्लो ओवर रेट नियम का उल्लंघन करती है तो उसे पूरे पीसीटी अंक नहीं दिए जाते हैं। अंपायरों ने इंग्लैंड को खेल के चौथे दिन ही स्लो ओवर के लिए चेतावनी दी थी।
ऐसे में इंग्लैंड के लिए ये बड़ा झटका होगा, जब स्लो ओवर नियम के तहत उसका पीसीटी अंक काट दिया जाएगा। ये पहला मौका नहीं है जब इंग्लैंड की टीम टेस्ट में स्लो ओवर रेट नियम की धज्जियां उड़ाई हो। इससे पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में भी इंग्लैंड को स्लो ओवर रेट की वजह से 22 पीसीटी अंक का नुकसान हुआ था। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।