Train Ticket | Indian Railways | Emergency Ticket Booking

Video: ट्रेन टिकट का नया नियम लागू, आज से रेलवे इमरजेंसी कोटे में ऐसे करेगा बुकिंग

Emergency Train Ticket Booking: रेलवे ने इमरजेंसी कोटे के तहत ट्रेन टिकट की बुकिंग को लेकर नया नियम लागू किया गया है, जो आज से लागू हो गया है। नए नियम से ट्रेन टिकट की कालाबाजारी रोकने में मदद मिलेगी। आइए रेलवे के इस नए नियम के बारे में जानते हैं…

Emergency Train Ticket New Rules: भारतीय रेलवे ने आज से इमरजेंसी ट्रेन टिकट को लेकर नया नियम लागू कर दिया है। नए नियम के अनुसार, इमरजेंसी कोटा के तहत ट्रेन की टिकट बुक कराने के लिए एक दिन पहले अप्लाई करना होगा। दिन के दिन किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह बदलाव रेलवे टिकट बुकिंग प्रोसेस में पारदर्शिता रखने, टिकट का दुरुपयोग रोकने और चार्ट तैयार करने में देरी से बचने के लिए किए गए हैं।

एक दिन पहले करना होगा आवेदन

नए नियम के अनुसार, अब रात के 12 बजे से 2 बजे के बीच की ट्रेनों के लिए इमरजेंसी टिकट का आवेदन यात्रा से एक दिन पहले दोपहर 12 बजे तक रेलवे के इमरजेंसी कोटा सेल में पहुंचाना होगा। वहीं 2 बजे से रात के 12 बजे के बीच की ट्रेनों के लिए आवेदन यात्रा से एक दिन पहले शाम 4 बजे तक जमा कराना होगा। यदि रविवार या सार्वजनिक अवकाश के दिन यात्रा कर रहे हैं तो आवेदन लास्ट वर्किंग डे पर जमा कराना होगा।

रेलवे ने भेजा नए नियम का नोटिफिकेशन

रेलवे ने सभी 17 जोन को इमरजेंसी ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए नए नियमों का नोटिफिकेशन भेज दिया है। ज्यादा जानकारी के लिए लोग IRCTC की वेबसाइट (www.irctc.co.in) या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (www.indianrail.gov.in) पर लॉगइन कर सकते हैं। बता दें कि इमरजेंसी कोटा रेलवे विभाग की विशेष व्यवस्था है। इसके तहत ट्रेन में कुछ सीटें आखिरी समय के लिए आरक्षित रखी जाती हैं, ताकि VIPs, रेलवे कर्मचारियों को या मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में अलॉट की जा सकें।

देखें न्यूज24 की स्पेशल रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ