
बीजेपी को कांग्रेस समेत 4 राष्ट्रीय पार्टियों से 5 गुना ज्यादा मिला चंदा, ADR की रिपोर्ट में खुलासा, देखें Video
Edited By Deepak Pandey

Edited By Deepak Pandey
ADR Report On Electoral Donation : सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी बॉन्ड को असंवैधानिक करार देने के बाद एडीआर (ADR) की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ। राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा चुनावी चंदा दिल्ली और गुजरात से आया है। भारतीय जनता पार्टी को 2022-23 में करीब 720 करोड़ रुपये चुनावी चंदा मिला। ये आंकड़ा चार अन्य राष्ट्रीय दलों जैसे कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआईएम और नेशनल पीपल्स पार्टी को मिले कुल चुनावी चंदे से पांच गुना ज्यादा है। ADR के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय पार्टियों को 850.43 करोड़ रुपये के कुल 12,167 डोनेशन हासिल हुए थे। देश की छठी राष्ट्रीय पार्टी बहुजन समाज पार्टी ने ऐलान किया कि वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी पार्टी को 20,000 रुपये से ज्यादा का कोई चंदा नहीं मिला। इलेक्शन कमीशन में रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टियों को एक फाइनेंशियल ईयर में मिले 20,000 रुपये से ज्यादा के दान का खुलाना करना अनिवार्य है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: