हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Watch: दिल्ली में कैसे बदला वोटिंग पैटर्न? किसकी बन रही सरकार, जानें इनसाइड स्टोरी

Muslim voter participation: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 60.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुआ। इस क्षेत्र में दिल्ली में सबसे अधिक मुस्लिम रहते हैं। ऐसे में साफ है कि चुनाव में एक बार फिर मुस्लिमों ने जमकर मतदान किया है।

विज्ञापन
Delhi election voting pattern change

Delhi election voting pattern change: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब सभी को नतीजों का इंतजार है। नतीजे 8 फरवरी को जारी होंगे। चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली में इस बार 60.42 प्रतिशत मतदान हुआ। जोकि पिछले चुनाव की अपेक्षा कम है। 2020 में दिल्ली में करीब साढे़ 62 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं 2015 में करीब 67 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। राजधानी दिल्ली में भारत का समझदार वोटर रहता है। यहां हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन भी है, लेकिन लोकसभा चुनाव में करीब डेढ़ करोड़ वोटर्स में से 63 लाख मतदाताओं ने मतदान नहीं किया, जबकि विधानसभा चुनाव में 60 लाख मतदाताओं ने वोट नहीं डाला।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुआ। इस क्षेत्र में 2020 में दंगे हुए थे। उत्तर पूर्वी दिल्ली में 68 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है तो वहीं 30 प्रतिशत आबादी मुस्लिमों की है। वहीं नई दिल्ली जिले में सिर्फ 57 फीसदी मतदान हुआ। ऐसे में जहां-जहां मुस्लिम आबादी है वहां मतदान का प्रतिशत ज्यादा है, यानी यहां पर जमकर वोटिंग हुई है। आइये वीडियो के जरिए समझते हैं वोटिंग पैटर्न बदलने की इनसाइड स्टोरी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola