हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

EC के आंकड़ों पर विपक्ष ने क्यों उठाए सवाल, वोटिंग के प्रतिशत में कैसे आ गया अंतर? देखिए Video

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में हुई वोटिंग के बाद चुनाव आयोग ने जो आंकड़े जारी किए हैं। उनको लेकर विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है। विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग को डाटा जारी करने में आखिर इतना समय कैसे लग गया? विपक्ष यहीं नहीं रुका, चुनाव को लेकर कई सवाल आयोग से पूछे हैं।

विज्ञापन
दिल्ली की सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी।

EC Figures About Voting Percentage: लोकसभा चुनाव में वोटिंग के बाद चुनाव आयोग ने जो आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। उनको लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। विपक्ष की ओर से पूछा गया है कि आखिर वोटिंग पर्सेंटेज में अंतर कैसे आ गया? आंकड़ों को जारी करने में आयोग को आखिर कैसे 11 दिन लग गए? विपक्ष की ओर से आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। चुनाव आयोग को आखिर क्यों नियमों को बदलने की जरूरत पड़ी है? वहीं, बीजेपी की ओर से भी विपक्ष पर पलटवार किया गया है। आपको बता दें कि दो चरणों में मतदान लोकसभा चुनाव के लिए हो चुका है।

19 और 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। लेकिन आयोग ने वोटिंग टर्नआउट को लेकर आंकड़े 30 मई को जारी किए हैं। अब 11 दिन बीतने के बाद आंकड़े जारी करने पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। कई नेताओं के बयान विपक्ष की ओर से सामने आए हैं। जिन्होंने कहा कि पहले डाटा को समय के हिसाब से आयोग जारी करता था। लेकिन इस बार इतनी देरी सवालों के घेरे में आना लाजिमी है। विपक्ष का कहना है कि पहले लोकसभा सीट की हर विधानसभा सीट और निर्वाचन क्षेत्र का हर मतदाता का डाटा जारी किया जाता था। लेकिन इस बार ऐसा क्यों नहीं किया गया? आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola