हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BAN vs IRE: बीच मैच में अचानक आया भूकंप, ड्रेसिंग रूम छोड़कर भागे खिलाड़ी, हर तरफ मच गई अफरा-तफरी

Bangladesh vs Ireland Earthquake: आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में भूकंप के झटकों से पूरा स्टेडियम हिल गया. दोनों ही टीमों के प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम को छोड़कर मैदान पर आ गए. दर्शकों के बीच भी अफरा-तफरी मच गई और हर कोई बुरी तरह से घबराया गया. भूकंप की तीव्रता 5.7 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है.

विज्ञापन
BAN vs IRE Earthquake

Bangladesh vs Ireland Earthquake: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच ढाका के मैदान पर खेला जा रहा है. टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टेडियम में अचानक अफरा-तफरी मच गई और प्लेयर्स को ड्रेसिंग रूम छोड़कर ग्राउंड पर आना पड़ा. दरअसल, हुआ यूं कि बांग्लादेश में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसमें चपेट में ढाका स्टेडियम भी आया.

तेज भूकंप के चलते स्टेडियम की बिल्डिंग भी हिलनी लगी. भूकंप के कारण बांग्लादेश और आयरलैंड के सभी खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम छोड़कर ग्राउंड लाइन के पास आना पड़ा. प्लेयर्स के चेहरे पर घबराहट साफतौर पर दिखाई दी. बताया गया कि भूकंप की तीव्रता 5.7 मैग्नीट्यूड थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके भारत के कुछ शहरों में भी महसूस किए गए. आयरलैंड की पारी के 55वें ओवर में भूकंप के झटके आए, जिसके बाद दर्शकों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, कुछ सेकंड बाद ही माहौल पूरी तरह से शांत हो गया. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola