Duleep Trophy 2024: भारत के घरेलू टेस्ट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां मुशीर खान जैसे युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से हैरान कर रहे हैं, तो वहीं जाने-माने नाम फेल होते दिख रहे हैं। स्टार बल्लेबाज और टीम-A की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल पहली पारी में 25 रन ही बना सके। वहीं गिल की टीम के एक और खिलाड़ी मयंक अग्रवाल भी 45 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हो गए।
टीम-बी के लिए खेलने वाले ऋषभ पंत का बल्ला भी नहीं चला। पंत ने पहली पारी में 10 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए। मुशीर के बड़े भाई सरफराज खान भी अब तक फेल रहे हैं। वह पहली पारी में 35 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना सके। टीम-सी के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी फेल रहा है। वह 19 गेंदों में 5 रन ही बना सके हैं।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: कप्तानी में छा गए रिंकू सिंह, 8 में से जीते 7 मैच, क्या IPL में बनेंगे कैप्टन?
कौन हुआ पास?
दलीप ट्रॉफी में मुशीर खान का बल्ला हल्ला बोल रहा है। उन्होंने पहली पारी में 373 गेंदों में शानदार 181 रन बनाए हैं। टीम-डी में शामिल अक्षर पटेल भी चमक रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में 118 गेंदों में 86 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में 37 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहली पारी में डक पर आउट होने वाले देवदत्त पडिक्कल ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों में 56 रन जड़े। श्रेयस अय्यर 44 गेंदों में 54 रन बनाकर चमके।
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: कप्तान श्रेयस अय्यर का क्लास देखा? खड़े-खड़े ठोक डाला गगनचुंबी छक्का
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
7 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
1 day agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 day agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
2 days agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines