image - 2024-09-20T194329.592

Duleep Trophy 2024: टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने की फॉर्म में वापसी, दूसरे टेस्ट के लिए पेश की दावेदारी

Duleep Trophy 2024: पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने इंडिया बी के खिलाफ शानदार शतक बना दिया है। इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना दावा पेश कर दिया है।

Duleep Trophy 2024: विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने फॉर्म में वापसी कर ली है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी के तीसरे राउंड में शानदार शतक बनाया है। इंडिया डी की तरफ से खेल रहे सैमसन ने इंडिया बी के खिलाफ शानदार पारी खेली है। उनकी इस पारी की दम पर इंडिया-डी मजबूत ने एक मजबूत स्कोर बनाया। संजू को दलीप ट्रॉफी के शुरुआती मैचों के लिए नहीं चुना गया था। ईशान किशन के चोटिल होने एक बाद उन्हें मौका मिला था।

विज्ञापन

दूसरे राउंड के मैच में वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में 40 रन बनाए थे। जिसके बाद उनकी काफी ज्यादा आलोचना हो रही थी। वहीं, दूसरे मैच में उन्होंने मिले मौके का फायदा का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने दलीप ट्रॉफी का अपना पहला शतक ठोक दिया। इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोक दिया है। उन्होंने101 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और तीन छक्के मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ