Video: फॉर्म में वापस लौटा ये दिग्गज खिलाड़ी, संजू सहित इन खिलाड़ियों ने पेश किया टीम इंडिया के लिए अपना दावा

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी के तीसरे राउंड में श्रेयस अय्यर ने शानदार फिफ्टी बनाई है। इस फिफ्टी के साथ ही उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। वो काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।

image - 2024-09-20T194329.592

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में आखिरकार श्रेयस अय्यर ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने इंडिया बी के खिलाफ दूसरी पारी में 50 रन बनाए। इसके अलावा पहली पारी में शतक बनाने वाले संजू ने भी दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 45 रन बनाए। वहीं, इंडिया बी के लिए वॉशिंगटन सुंदर की 87 रन की पारी खेली। इंडिया-डी के लिए बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार ने 73 रन देकर पांच विकेट लिए। उनके अलावा अर्शदीप ने भी 3 विकेट हासिल किए हैं।

वहीं, इंडिया ए और इंडिया सी के मैच में रियान पराग और शाश्वत रावत ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। रियान पराग ने 101 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए। जबकि शाश्वत रावत ने 53 रन की पारी खेली। इंडिया ए के लिए आवेश खान और आकिब खान ने 3-3 विकेट लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ