Duleep trophy 2024

VIDEO: दिलीप ट्रॉफी में 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़ मचाया कोहराम, टीम इंडिया के लिए पेश किया दावा

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के दूसरे राउंड के तीसरे दिन तीन शतक लगे, जहां प्रथम सिंह, तिलक वर्मा और अभिमन्यु ईश्वरन ने सेंचुरी जड़कर टीम इंडिया के लिए दावा पेश किया है।

Duleep Trophy 2024: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू होने जा रही है। एक तरफ सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं दूसरी तरफ दलीप ट्रॉफी में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़कर सिलेक्टर्स की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड के तीसरे दिन प्रथम सिंह, तिलक वर्मा और अभिमन्यु ईश्वरन ने शतक जड़े। घरेलू क्रिकेट में रेलवे की तरफ से खेलने वाले प्रथम सिंह ने 189 गेंदों पर 122 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं तिलक ने चोट के बाद लंबे समय बाद वापसी करते हुए 193 गेंदों पर 111 रनों की नाबाद पारी खेली। बात करें अभिमन्यु की तो उन्होंने भारत सी के खिलाफ 143 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ