हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

VIDEO: ये 5 गलती विराट कोहली को गाबा में पड़ी भारी!

Virat Kohli: विराट कोहली को गाबा टेस्ट में 5 गलतियां करना भारी पड़ गया, जिसकी वजह से वह बड़ी पारी नहीं खेल सके।

विज्ञापन

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला गाबा में 14 दिसंबर से खेला जा रहा है। पहली पारी में भारत को विराट कोहली से खासा उम्मीदें थीं। लेकिन वह हर बार की तरह बाहरी गेंद को छेड़ते हुए कॉट बिहाइंट आउट हो गए। विराट कोहली एक बार फिर से जोश हेजलवुड का शिकार बने। उन्होंने बाहर जाती हुई गेंद को ड्राइव मारने का प्रयास किया और विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में कैच थमा बैठे। विराट ने गाबा में 5 गलतियां की, जो उन्हें भारी पड़ गई। उनका शॉट खेलते वक्त हेड पोजिशन काफी पीछे रह रहा है।

इसके अलावा विराट कोहली के पैर बिल्कुल भी नहीं चल रहे, जिससे वह गेंद की रेंज तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शायद यही वजह है कि दिग्गज खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- यशस्वी, गिल, कोहली, पंत सब फ्लॉप…, इस बैटिंग के साथ कैसे टीम इंडिया फतह करेगी ऑस्ट्रेलिया का किला?

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola