Dream 11 ने बनाया 'वापसी' का प्लान, भारत में बैन के बाद उठाया ये बड़ा कदम

Dream 11 New Plan for Global Audience: ऑनलाइन गेमिंग बिल के कारण भारत में ड्रीम 11 पर बैन लग गया. रियल मनी गेम्स की हालत इसके बाद से खराब है और Dream 11 को करोड़ों की नुकसान हुआ है. अब उन्होंने दोबारा पैसे कमाने का नया प्लान तैयार कर लिया है. उनका ये ऐप सिर्फ भारत ही नहीं, अब दुनिया के अलग-अलग देशों में भी लॉन्च हो चुका है. Dream 11 ने अपने बिजनेस के लिए बड़ा कदम उठाया है.

Dream 11 New Plan for Global Audience

Dream 11 Global Expansion: भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग बिल जारी किए जाने के बाद Dream 11 समेत सभी रियल मनी गेम्स पर बैन लग गया था. इसके बाद से ड्रीम 11 पर खिलाड़ी पैसे नहीं लगा पा रहे थे और फ्री कांटेस्ट हो रहे थे. हालांकि, इससे ड्रीम 11 को कोई फायदा नहीं हो रहा था और उनका करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा था. अब उन्होंने एक तरह से मार्केट में अपनी वापसी करने और मोटा पैसा कमाने का प्लान बना लिया है. भारत में बैन के बाद Dream 11 ने बड़ा कदम उठाया है.

Dream 11 ने बनाया नया प्लान

भारत में खिलाड़ी अब पैसे लगाकर लाखों का इनाम नहीं जीत सकते. Dream 11 की 95% कमाई मनी कांटेस्ट से होती थी. भारत में बैन के बाद अब उन्होंने विश्व स्तर पर अपनी ऐप को लेकर जाने का ऐलान कर दिया है. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके समेत 11 अलग-अलग देशों में Dream 11 लॉन्च हो चुकी है. अब अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर खिलाड़ी टीम बनाकर लाखों-करोड़ों के इनाम जीत पाएंगे. हालांकि, भारतीय फैंस को अभी भी फ्री कांटेस्ट में ही हिस्सा लेना पड़ेगा. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ