हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dream 11 और My 11 Circle में कब होगी मनी कॉन्टेस्ट की वापसी? फैंस के लिए आई बड़ी खबर  

Dream 11 और My 11 Circle पर ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के आने के बाद से ही खतरा मंडरा रहा है. ये रियल मनी गेमिंग ऐप पर सरकार बैन लगाने की तैयारी कर चुकी है. बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों से पास हो चुका है, लेकिन सरकार ने अभी तक इसे कानून नहीं बनाया है. कई ऐप ने अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जहां पर मनी कॉन्टेस्ट को लेकर जल्द ही कुछ बड़ा फैसला आ सकता है.

विज्ञापन
Dream 11 and My 11 Circle

Dream 11 and My 11 Circle: केंद्र सरकार ने जब ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 जारी किया तो ड्रीम 11 और माय 11 सर्किल जैसे रियल मनी गेमिंग ऐप पर खतरा मंडरा रहा है. जिसके कारण कई ऐप्स ने कोर्ट को रुख किया है। कर्नाटक हाई कोर्ट और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में इसको लेकर केस चल रहा है. जिसे अब सुप्रीम कोर्ट में लेकर जाने की बात हो रही है. जिसके कारण ही दोबारा मनी कॉन्टेस्ट शुरू करने पर बड़ा फैसला आ सकेगा. फिलहाल सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हुई हैं. 

कब खत्म होगा ड्रीम 11 के फैंस का इंतजार? 

ड्रीम 11 और माय 11 सर्किल जैसे ऐप्स पर दोबारा मनी कॉन्टेस्ट दोबारा कब शुरू होगा, इसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि क्या दोबारा 49 रुपये का ही मनी कॉन्टेस्ट होगा या फिर नए नियम इसको लेकर आएंगे. पहले 11 सितंबर को इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. सभी हाई कोर्ट के मामले अब सुप्रीम कोर्ट चले गए हैं. हालांकि इन ऐप्स के वकीलों को अभी तक सुप्रीम कोर्ट से कोई तारीख नहीं मिली है. अभी तक वहां मामला लिस्ट नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 ने बिगाड़ा बीसीसीआई का खेल, WPL के आयोजन पर लटकी तलवार

विज्ञापन

इस मामले की ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: UAE के खिलाफ मैच से पाकिस्तान ने लिया नाम वापस तो भुगतने पड़ेंगे भारी परिणाम, करोड़ों की चपत के बाद होगा ये नुकसान!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola