Donald Trump Unknown Stories: क्या आपको पता है कि अमेरिका की एक पोर्न स्टार ने डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट में घसीटा था। कोर्ट ने इसी केस में डोनाल्ड ट्रंप को सजा भी सुनाई थी। दरअसल 30 मई 2024 को अमेरिकी कोर्ट ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिज़नेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के मामले में ट्रंप को दोषी पाया था। न्यूयॉर्क में लगभग छह हफ्तों तक चली सुनवाई में पूर्व राष्ट्रपति को 34 आरोपों में दोषी करार दिया गया था। वहीं ट्रंप पर एक दूसरे देश के न्यूक्लियर सीक्रेट्स के बारे में गोपनीय दस्तावेज अपने घर पर छुपा कर रखने के भी आरोप लगे हैं। ये दस्तावेज एफबीआई ने एक रेड में ट्रंप के स्टोर रूम से बरामद किए थे।
ट्रंप से जुड़ी एक और कंट्रोवर्सी ये है कि राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों को दंगों के लिए उकसाया था। उन्हें व्हाइट हाउस पर कब्जे के लिए उकसाया था।
ये भी पढ़ेंः कान को छूकर गई बुलेट तो कैसा लगा? डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, जो बाइडन को भी घेरा
बहुत कम लोग जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के पास भी दुनिया के बाकी रईसों की तरह एक से बढ़कर एक लग्जरी प्रॉपर्टी हैं। फिर चाहे बात $1,00,00,000 कीमत के फ़्लोरिडा में खूबसूरत मेंशन की हो या फिर सेंट मार्टिन की लग्जरी प्रॉपर्टी की, व्हाइट हॉउस छोड़ने के बाद ट्रंप फ़्लोरिडा के जिस मेंशन में रहते हैं, उसका नाम मार ए लागो है। इसे 1927 में बनाया गया था और साल 1985 में ट्रंप ने इसे खरीदा था। ये महलनुमा मेंशन 20 एकड़ के दायरे में फैला है। ऐसे ही दिलचस्प किस्सों के लिए देखिए ये पूरा वीडियो –
संबंधित खबरें
इच्छामृत्यु की स्थिति से वंतारा तक का सफर, बीमार 'माया' को मिला नया जीवन
5 mins agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
7 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
19 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
23 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
1 day agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines