न्यूयॉर्क में हुए UNGA सत्र के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा आरोप लगाया है. ट्रंप ने कहा कि UN में उनके खिलाफ बड़ी साजिश रची गई थी. ट्रंप का कहना है कि UN में उनके खिलाफ एक नहीं बल्कि तीन-तीन साजिशें की गई थीं. उन्होंने इसे नाम दिया है TRIPLE SABOTAGE!
पहली साजिश के बारे में ट्रंप का कहना है कि जैसे ही वो और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी UN हॉल की ओर बढ़ने के लिए एस्केलेटर पर चढ़े तो वो अचानक बंद हो गया. ट्रंप का कहना है कि अगर उन्होंने और मेलोनी ने हैंडरेल नहीं पकड़ा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था. वे साफ कहते हैं कि ‘ये महज एक खराबी नहीं थी ये एक साजिश थी.’
वहीं, दूसरी घटना को ट्रंप कहते हैं कि ‘जैसे वह UNGA के मंच पर अपना भाषण शुरू करने पहुंचे, उनका टेलीप्रॉम्प्टर अचानक बंद हो गया. ट्रंप ने कहा, पहले एस्केलेटर, टेलीप्रॉम्प्टर! ये कैसी जगह है?’ लेकिन इस दौरान दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने बिना टेलीप्रॉम्प्टर के पूरे 57 मिनट का भाषण दिया. फिर बाद में जब मशीन चालू हुई तब तक ट्रंप ने लाइव बिना स्क्रिप्ट बोली और बाद में कहा कि भाषण को लोगों ने काफी सराहा. वहीं, तीसरी घटना डोनाल्ड ट्रंप का भाषण खत्म होने के बाद सामने आई. ट्रंप ने बताया कि महासभा हॉल का पूरा साउंड सिस्टम बंद था. वहां मौजूद विश्व नेताओं को उनकी बात सुनने के लिए ट्रांसलेशन ईयरपीस का सहारा लेना पड़ा. वहीं, इस मामले को लेकर ट्रंप ने कहा कि मेलोनी ने भाषण खत्म होने के बाद उनसे कहा- ‘मैंने तुम्हारी एक भी बात नहीं सुनी.’
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
6 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
8 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
23 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines